बाबा नीम कारोली महाराज जी की जीवनी पर बन रही फिल्म का हल्द्वानी में खुला कार्यालय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाबा नीब करौरी महाराज की जीवनी पर बन रही फिल्म का शनिवार को यहां के भवानीगंज रामपुर रोड स्थित श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) में विधि-विधान के साथ कार्यालय खोला गया। इस मौके पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। तद्पश्चात भक्तजनों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

आपकों बता दें कि बाबा नीम करौली महाराज की जीवनी पर बन रही पहली फीचर फिल्म के कहानीकार संयुक्त रूप से शरद सिंह ठाकुर और श्रीमती कनक चंद लिखी गयी है। वही फिल्म की पटकथा और संवाद लेखिका डा0 कविता रायजादा द्वारा लिखे गये हैं। जबकि फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अमेरिका के ग्रेमी अवॉर्ड नॉमिनी, जय उत्तल हैं और गीतों को अपने सुरेले संगीत से भारत के प्रसिद्ध संगीतकार संगीत आसिफ अली चंदवानी ने सजाया है। साथ ही डीओपी नारायण आर० दीक्षित होंगें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, मजदूरों की कई झोपड़ियां और घरेलू सामान जलकर स्वाहा

फ़िल्म निर्माता एवं श्री आनंद आश्रम की अध्यक्षा कनक चंद ने बताया कि फ़िल्म को बाबा के बचपन से लेकर बाबा जी के वृंदावन में समाधि लेने तक फिल्माया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाबा जी कलयुग के भगवान हैं जो सभी भक्तजनांे के कष्टों को दूर करते हैं। उनका कहना है कि यह सौभाग्य है कि महागुरु बाबा जी की फ़िल्म निर्माण का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शीघ्र ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जायेगी।

तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती कनक चंद ने बताया कि फिल्म के निदेशक शरद सिंह ठाकुर की जरा संभल के, ग्रीन सिग्नल, डेथ ऑफ वाटर और अलाइव अन्य सभी फिल्में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म और एड फिल्में बनाई हैं। वर्तमान में नागालैंड की 16 जनजातियों पर फ़िल्म बनाने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने समाजिक विषयों को ही अपना आधार बनाया है। जबकि लेखिका डॉ कविता रायजादा द्वारा 11 इंटरनेशनल 60 नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण के साथ-साथ वह श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम संस्था के माध्यम से वृद्धजनों की सेवा में भी लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 11 बजे तक कुल 24.83 फीसदी मतदान हुआ है, हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर हैं अव्वल

इस अवसर पर मुख्य रूप से आश्रम के सचिव मनीष चंद्र, भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला, कार्यालय प्रभारी भावना बिष्ट, रोहित जोशी, ममता देवाल सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440