समाचार सच, हल्द्वानी। ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत मासूमों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र में दस बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया है। साथ ही इसके लिए लोगों में जागरूकता भी पैदा की गई है। कूड़ा बीनने व भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षित बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश में इन दिनों ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मासूमों को भिक्षा नहीं-शिक्षा दो अभियान के तहत अभियान के तहत भीख मांगने व कूड़ा बीनने वाले बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे बच्चों के परिजनों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को शिक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को पुलिस ने काठगोदाम जीआरपी के आस-पास की मलिन बस्तियों में जागरूकता फैलाई। टीम ने यहां मलिन बस्तियों में कूड़ा बीनने व भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित किया। साथ ही इनके परिजनों को जागरूक किया कि वह बच्चों को शिक्षित बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ें। ऑपरेशन मुक्ति टीम ने मलिन बस्तियों में रहने वाले दस बच्चों को धरोहर चाइल्ड लाइन के माध्यम से शिक्षा दिलाने के लिए चिन्हित किया। टीम ने इन बच्चों को स्कूल में दाखिला भी दिलाया। साथ ही बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
ऑपरेशन मुक्ति टीम में एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल हरजीत सिंह, विनोद हरबोला, नरेश मेहरा, महिला कॉन्स्टेबल इंदु व धरोहर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौजूद रही।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


