अवैध निर्माण का विरोध किया तो घर में घुसकर धमकाया और की गाली गलौज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अवैध निर्माण का विरोध करने पर होटल संचालक द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज व धमकाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। गुरूनानकपुरा, ठंडी सड़क निवासी नवनीत सिंह द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि ठंडी सड़क स्थित गगनदीप होटल के आगे चल रहे अवैध निर्माण हो रहा था जिसका उसने विरोध किया जिस पर होटल स्वामी अमरजीत सिंह बीती शाम उसके घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी अधिनियम को मंजूरी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440