दर्दनाक हादसा: मासूम बेटी के सामने जेसीबी ने ली मां की जान, चालक वाहन छोड़कर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। शहर के व्यस्त परशुराम चौक पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाजार से खरीदारी कर अपनी मासूम बेटी के साथ घर लौट रही महिला को सड़क पार करते समय एक जेसीबी ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मृतका की पहचान विमला हर्वाेला (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र की निवासी थीं और वर्तमान में रुद्रपुर में गगन ज्योति बारात घर के पीछे परिवार के साथ रह रही थीं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी अधिनियम को मंजूरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे विमला अपनी बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थीं। उन्होंने पहले बेटी को सुरक्षित सड़क पार कराया, लेकिन जब वह स्वयं सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला वाहन के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के दौरान मां को वाहन की चपेट में आते देख मासूम बेटी चीखने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक कुछ दूरी तक वाहन लेकर गया, फिर जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: अमावस्या की रात करें घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती है

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि परशुराम चौक पर हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, बावजूद इसके सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार हादसे होने के बावजूद प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।

अधिवक्ता संतोष कुमार ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440