समाचार सच, देहरादून/ गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सरकार ने विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया। शून्यकाल में नियम 310 के तहत विधायकों की पूछी सूचनाओं पर पीठ ने जानकारी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि मंदिरों के सौंर्यीकरण के लिए विधायक निधि 25-25 लाख रुपये की धनराशि की बढ़ोतरी की गई है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शासन से इस बाबत आदेश जारी हो चुका है। लंच के बाद सदन की कार्रवाही फिर शुरू हुई। इस दौरान नियम 58 के तहत दिवालीखाल के लाठीचार्ज पर चर्चा की गई। कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज होना जनरल डायर की याद दिलाता है। फिर विपक्ष ने वेल पर आकर नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि सरकार माता-बहनों से माफी मांगे। पुलिस ने निहत्थी महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












