समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में फ्लाइओवर निर्माण को लेकर कई संगठनों के विरोध के स्वर उठने लगे है। इस क्रम में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी से मिले और ज्ञापन सौंप फ्लाईओवर बनाये जाने का विरोध जताया।
प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रहे मंडल के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि हल्द्वानी का बाजार क्षेत्र व्यवसायिक मंडी के रूप में विकसित है, यहां तमाम जगह संकरी व आड़ी-तिरछी गलियां हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाइओवर बनने से बाजार प्रभावित होगा। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे में राजमार्ग को चौड़ा कर डबल लेन किया जा सकता है और मुख्य राजमार्ग चौड़ीकरण की लागत भी फ्लाइओवर से कम आएगी।
इस पर अधिशासी अभियंता ने व्यापारियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए कहा कि अभी इस पर इससे संबंधित सभी स्तर से वार्ता चल रही है। जब पहला चरण फाइनल होगा। उसके उपरांत इस विषय पर व्यापार मंडल सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस से इस पर चर्चा की जाएगी, उसके उपरांत योजना धरातल पर उतारी जाएगी। जिसपर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कुछ अपने सुझाव लिखित रूप में अधिशासी अभियंता को सौपा।
प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप गुप्ता, अनूप टंडन शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















