बनभूलपुरा थाने में आगजनी के बाद आया आदेश, दंगाइयों को दिखते ही मारे गोली

खबर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के बाद अब पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। आगजनी की घटना के बाद डीएम ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए। जिसके बाद शहर में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

बता दें कि नगर निगम की टीम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी।दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची।

जैसे ही टीम वहां पहुंची इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी SSP दफ्तर हंगामे पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र में हिंसा और अभद्रता की कोई जगह नहीं’

पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। साथ ही कई गाड़ियां भी जला दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दिखी पहाड़ की संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर, ‘झोड़ा उत्सव’ में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा रंग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440