समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 276 डॉक्टरों को कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव कार्य में तैनात किया गया। शासन ने डॉक्टरों की तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी है। कोरोना महामारी से बचाव और रोकने के लिए सरकार ने डॉक्टरों की नियुक्ति करने में एक रिकॉर्ड बनाया है। तीन दिन के भीतर 477 डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड पूरी की है।
बोर्ड के माध्यम से चयनित डॉक्टरों को शासन ने तत्काल प्रभाव से तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से आदेश के अनुसार 276 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण के बचाव कार्य में तैनात किया गया है। प्रदेश में अब डॉक्टरों की संख्या रिक्त पदों के सापेक्ष लगभग 2500 हो गई है।
प्रदेश में 2700 डॉक्टरों के पद सृजित हैं। इसमें 2100 डॉक्टर पहले से तैनात थे। जबकि पांच सौ से अधिक पद खाली थे। पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की कमी है। सरकार की ओर से नई भर्ती करने से स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की कमी से थोड़ी राहत मिली है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


