वुडलैंड्स स्कूल में प्रेरणादायक काउंसलिंग सत्र का आयोजन, सकारात्मक जीवन शैली और आत्मविकास पर विशेष जोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला में सेवा संकल्प संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में प्रेरणादायक काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रसिद्ध काउंसलर, मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षाविद श्री राजेश शैली एवं श्रीमती इन्दु शैली ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। सत्र का मुख्य विषय ष्मार्गदर्शन दृ सकारात्मक जीवन शैली की ओरष् था, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को आत्मविकास, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

यह भी पढ़ें -   २३ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरक सत्र
राजेश शैली ने अपने अनुभव साझा करते हुए आत्मविश्वास बढ़ाने, लक्ष्य निर्धारण के प्रभावी तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके मानसिक और नैतिक विकास पर भी ध्यान दें।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

विद्यालय प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक श्री अखिलेश धौनी ने शैली दंपति का आभार व्यक्त किया और सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस सत्र से मिली सीख को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह सत्र विद्यार्थियों के लिए उत्साहजनक और मार्गदर्शक साबित हुआ, जिसने उन्हें एक सकारात्मक और सफल जीवन शैली की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440