दून में लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं में आक्रोश, बंद कराया बाजार

खबर शेयर करें

Outrage among youth against lathicharge in Doon, market closed

समाचार सच, देहरादून। दून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं मे आक्रोश देखने को मिला। हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की, तो वहीं उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला।

देहरादून में डीएम ऑफिस में घुसे बेरोजगारो ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील किया। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी वार्ता के लिए पहुंची। जिलाधिकारी ने काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश की, मगर उन्हे सफलता नहीं मिली। बेरोजगार युवाओं ने कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बेरोजगार युवाओं पर पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई यूकेडी कांग्रेस समेत कई संगठनों की ओर से कोटद्वार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। विकासनगर मंडी चौक पर छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं गुस्साए यमुनाघाटी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री हाइवे पर प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तहसील से खदेड़ा। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री का पुतला लेकर फूंकने पहुंचे थे। वहीं नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेपर घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें -   दशहरा 2026: इस दिन किए जाने वाले पूजन का ज्योतिषीय महत्व

बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड बंद का असर कुछ ही जगहों पर देखना को मिला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440