रंगदारी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, एसएसपी से मिले व्यापारी नेता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सर्राफ से रंगदारी मांगने की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इससे दहशतजदा व्यापारियों ने पुलिस से रंगदारी मांगने वाले की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा न होने पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी उठाई है। बुधवार को व्यापारियों ने एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सर्राफ से रंगदारी मांगने की घटना पर रोष जताया। व्यापारियों का कहना था कि जय गुरू ज्वैलर्स की स्वामी रीता खंडेलवाल को फोन कर 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर उन्हें व उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे सर्राफा व्यवसाई व उनका परिवार दहशत में है और उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस रंगदारी मांगने वाले का पता तक नहीं लगा पाई है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद से अन्य व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है और वह स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारजनों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि आए दिन बाजार क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं की रोकथाम की दिशा में कोई कदम उठाती नहीं दिख रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से न तो पुलिस बाजार क्षेत्र में चौकिंग कर रही है और न ही रात्रि गश्त की जा रही है। व्यापारियों ने एसएसपी से रंगदारी मांगने वाले की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
एसएसपी से मिलने वालों में मण्डल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, कुसुम दिगारी, शांति जीना, रूपेंद्र नागर, दिनेश अग्रवाल, योगेश शर्मा, पवन वर्मा, विनीता शर्मा, गीता बिष्ट, परमजीत पम्मा, लाला जायसवाल, सोनू पूरी, संजय राजपूत मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पवन सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440