समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार लालडांठ निवासी 50 वर्षीय गंगा जोशी पत्नी खष्टीबल्लभ जोशी आज दोपहर तिकोनिया रेलवे फाटक के पास दिल्ली से काठगोदाम जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



