हल्द्वानी में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर कोतवाली की भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे लेकर मॉर्चरी भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को करीब सात बजकर 30 मिनट पर आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग से करीब 150 मीटर आगे रेल ट्रैक पर शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। मृतक की शिनाख्त मयंक पांडे निवासी भवाली के रेहड़ी से हुई है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि मयंक पंजाब में एक कंपनी में जॉब करता था। करीब दो हफ्ते पहले वह छुट्टी पर घर लौटा था।
मृतक मयंक के पिता रमेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त सैनिक हैं और उसकी मां सरोज पांडे मंगोली में संचालित एक सरकारी स्कूल में शिक्षका के पद पर तैनात हैं। वहीं मयंक की एक छोटी बहन वैशाली हैं जो निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मयंक माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440