ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। सोनला के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शिवम रावत (19) पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम भतिंग्याला बाइक से सोनला की तरफ जा रहा था। नंदप्रयाग व सोनला के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर लंगासू चौकी से पहुंची पुलिस ने शव को कब्ले में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह ने बताया कि ट्रक को सीज कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 अगस्त 2026, मंगलवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440