हल्द्वानी में दुकान में आग लगने से युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीती देर एक दुकान में आग लगने से युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे इमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों रूपए के नुकसान की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार पुत्र खीम सिंह हिम्मतपुर मल्ला में दो दुकानें किराए पर ली हुई है। एक दुकान में वह अपने परिवार में रहता है जबकि दूसरी दुकान में वह चाय पानी का कारोबार करता है। उसी दुकान में बिजनौर का ही रहने वाला गौरव नामक युवक भी काम करता है। बताया जा रहा है कि बीती देर दुकान में आग लग गई जिससे गौरव गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे गौरव को एसटीएच पहुंचाया जहां गौरव का डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440