झूठा निकाला हल्द्वानी के नारी निकेतन में किशोरी से दुष्कर्म का मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नारी निकेतन में किशोरी से दुष्कर्म का मामला झूठा पाया गया है। किशोरी अपने बयान से मुकर गई। मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पत्रकारों को बताया कि किशोरी अपने घर जाना चाहती थी। जब उसे नहीं जाने दिया गया तो उसने फर्जी आरोप लगा दिए। मेडिकल रिपोर्ट में भी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो। बता दें कि नारी निकेतन में एक किशोरी से दुष्कर्म की खबर ने हडकंप मच गया था। आरोप था कि नारी निकेतन की दो अनुसेविकाएं किशोरी को किसी मकान में ले जाती थी जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। शर्मनाक घटना सामने आने के बाद पुलिस ने दो अनुसेविकाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुएउ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का भी गठन किय गया था।
एसएसपी ने बताया कि जांच में पूरे प्रकरण को झूठा पाया गया। किशोरी ने घर न जाने देने पर यह घिनौना आरोप लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस प्रकरण में अपनी फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440