समाचार सच, हल्द्वानी। जजफार्म में रहने वाले रिटायर्ट एसडीएम के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में मुखानी थाना पुलिस ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले पेंटर को मय माल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि विगत दिनों श्रीमती सुशीला रावत पत्नी रिटायर्ट एसडीएम सुरेन्द्रपाल सिहं रावत निवासी सी41 जज फार्म द्वारा तहरीर दी गयी कि उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे स्वर्ण आभूषणों व नगदी चुरा ली है। पुलिस ने उक्त चोरी की विवेचना उ0नि0 शिवेन्द्र नेगी के सुपुर्द्व की गयी। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल’ महोदय द्वारा मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु जनपद स्तर पर टीमें घटित की गयी व घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु अधीनस्थों अधिकारियों एवं गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ, चैकिंग, सुरागरसी तथा आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया जिसके फलस्वरूप पुलिस ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र मुन्ना लाल कश्यप निवासी पंचशील कॉलोनी- पीलीकोठी को क्रियाशाला रोड से गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से चुराया गया माल बरामद किया। बदामद माल में एक अँगूठी पुखराज नग सहित पीलीधातु, एक अँगूठी नग वाली पीलीधातु, कान के टाप्स पीलीधातु 01 जोड़ी, मँगलसूत्र में पीलीधातु पैण्डुलम काले दाने की माला सहित, एक नथ पीलीधातु, 01 जोड़ी कड़े पीलीधातु, एक माला पैण्डुलम सहित सफेद धातु, तथा एक हजार रूपये नगद बरामद किये।
पुलिस टीम में उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एसओजी, दिनेश जोशी, कानि0 उमेश राणा, धीरज सुगड़ा, चन्दन सिंह नेगी, त्रिलोक रौतेला एस0ओ0जी, कुन्दन कठायत, भानु प्रताप, दिनेश नगरकोटी, अनिलि गिरी सर्विलांस सैल नैनीताल शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस टीम का हौंसला अफजाई करते हुए टीम को पांच हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















