ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 की थीम पर कोतवाली उत्तरकाशी में आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस-2023 के अवसर पर नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन मे आयोजित किये जा रहे नशा मुक्त भारत पखवाडा के तहत पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे कोतवाली पुलिस द्वारा एसएचओ कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व मे कोतवाली प्रांगण मे नशा मुक्त उत्तराखण्ड-2025 की थीम पर पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमे पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा बढ-चढ कर प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।

नशे के कुप्रभाव से सम्बन्धित पेन्टिग बनाकर सभी को ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के बाद बच्चों को चॉकलेट एवं फ्रूटी वितरित की गई। प्रतियोगिता के दौरान उप निरीक्षक गीता प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440