09 जनवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ९ जनवरी २०२५ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २५ गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ७/१२ बजे सूर्यास्त ५/२५ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आज धर्म-कर्म में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अचानक यात्रा व नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।

मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। राजनीति में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें -   षट्तिला एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-पूजा की जाती है

कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में मान-पद बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। नौकरी में उन्नति व बदलाव के संकेत हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः समाधान मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा संभव है।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   14 जनवरी 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर में भी शुभ सूचना मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा संभव है।

मीन राशि
बेकार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। राजनीति में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि व व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440