11 जनवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ११जनवरी २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २७ गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि १०/२० बजे तक तत्पश्चात नवमी तिथि रविवार सूर्याेदय ७/१२ बजे सूर्यास्त ५/२७ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६/ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आज धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी या रोजगार में परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। राजनीति में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।

सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार और व्यापार में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग हैं।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। कार्यों की अधिकता रहेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर से संबंधित शुभ सूचना मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा संभव है।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440