24 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २४ फरवरी २०२६ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु कुम्भार्क १२ गते फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि ७/२ बजे तक तत्पश्चात अष्टमी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ६/४६ बजे सूर्यास्त ६/३ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक आज़ से होलाष्टक आरम्भ हो रहा है। होली पर्यन्त मांगलिक कार्य निषेध मानें गये हैं

मेष राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं तथा रोजगार में परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में सुख और प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, परंतु नौकरी और व्यापार में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित कुछ चिंता रह सकती है, पर समाधान भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, पर संतान पक्ष से राहत मिलेगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर में भी शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यर्थ यात्रा से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ेगी।


प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440