13 जनवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ भी १३ जनवरी २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके१९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २९ गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ७/१२ बजे सूर्यास्त ५/२९ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापार में प्रगति के साथ नया कार्य आरंभ करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। रोजगार में परिवर्तन संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। राजनीति में अस्थिरता संभव है, लेकिन पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

यह भी पढ़ें -   षट्तिला एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-पूजा की जाती है

कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।

सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंताएं समाप्त होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी की आराधना लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। रोजगार में उन्नति व बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ के साथ नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। अंततः संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी परेशानियां समाप्त होंगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में श्री हजारी प्रसाद अग्रवाल जयंती पर 21 कुंडीय हवन, मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि मिल सकती है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर में शुभ संकेत मिलेंगे।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि
बेकार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि व व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा संभव है।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440