बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे उत्तराखण्ड, किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, उन्हें देखने को भक्तों की हुई भारी भीड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, बद्रीनाथ/देहरादून। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने बदरीनाथ धाम में पहुंच कर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे। बदरीनाथ धाम पर पं0 धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वेदपाठ के साथ स्वागत किया गया। स्वस्ति वाचन और मंत्रों का वाचन भी किया गया। इस बीच उनको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी एकत्र हो गयी थी।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कड़ी सुरक्षा के बीच कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून के लिए रवाना हुए। शास्त्री विशेष हेलीकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके अनुयाई उनको देखकर उत्साहित के साथ ही भावुक नजर आए। इधर बदरीनाथ धाम हेलीपैड पर पहुंचने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत तुलसी माला से किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह उनके दर्शन करने के पिछले महीने उनके धाम मध्य प्रदेश गए थे, मगर उनके दर्शन नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा की उनके लिए यह सौभाग्य है की आज उनके दर्शन हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440