चर्च कंपाउंड में देर शाम फायरिंग से फैली दहशत, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चर्च कंपाउंड में देर शाम फायरिंग से दहशत फैल गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक फायरिंग करता दिख रहा है। हालांकि पुलिस इस तरह की सूचना से इंकार कर रही है। दहशतजदा क्षेत्रवासियों ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। घटना भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में आने वाले तिकोनिया स्थित चर्च कंपाउंड की है। यहां बीती 10 जनवरी की देर शाम करीब 8 बजे हवाई फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सभी लोग एकत्रित हो गए और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक फायरिंग करता देखा जाना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में भी फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस ने क्षेत्र में फायरिंग की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। लेकिन बाद में जांच की बात कही। इस मामले में चर्च कंपांउंड के रहने वाले लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। लोगों ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में जो युवक फायरिंग करता दिख रहा है, वह क्षेत्र का ही रहने वाला है। लोगों ने तहरीर में उसका नाम अमन सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी चर्च कंपाउंड उल्लेखित किया है। साथ ही यह भी बताया गया कि फायरिंग के दौरान चार-पांच लोगों ने जमकर हुड़दंग भी काटा। जिससे क्षेत्रवासी काफी भयभीत हैं और वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही के साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने की मांग की है। तहरीर देने वालों में आशीष शरण, सचिन भान, आशीष माग्रेट, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440