Haldwani में वाहन चोरों को आंतक, अब यहां से चोरी हुई बाइक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं, चोर यहां आए दिन घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। कभी घरों को निशाना बना रहे तो कभी घर के बाहर खड़े वाहनों को उड़ा रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने बरेली रोड स्थित एक परिसर के पास खड़ी एक बाइक पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है

यह भी पढ़ें -   13 मई 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सौंपी तहरीर में गांधी नगर वार्ड नं 27 निवासी अनमोल दीप पुत्र आकाश दीप ने कहना है की वह एक सप्ताह पूर्व बाइक संख्या यूके 04 एबी-7833 से आ रहे थे। रास्ते में बरेली रोड में बाइक का टायर फट गया था। उन्होंने बाइक को बरेली रोड स्थित एक परिसर के पास खड़ी कर अपने घर चला गये। जब वह अगले दिन अपनी बाइक लेने पहुंचा तो वहां बाइक गायब थी। आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। वाहन स्वामी ने पुलिस को बताया की बाईक का रजिस्ट्रेशन शिवम पुत्र सोमनाथ के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, गला रेतकर हत्या की आशंका
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440