समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर साथी संगठन द्वारा नैनीताल मार्ग स्थित झंडा पार्क में वृक्षारोपण किया। इस दौरान पार्क में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अशोक, नीम, पांखड़ रबर सहित आदि सजावटी पौधों के रोपण किये गये। इस दौरा संगठन ने युवाओं को वृक्षारोपण व स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया।
जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिक नैनीताल की प्रतिनिधि नीमा जोशी ने अपने साथियों के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के संयोजक आनंद सिंह ठठोल, डिप्टी कमांडेंट आर. पी. सिंह, मोहन सिंह मेहरा, लीला धर पांडेय, जितेन्द्र रौतेला, उपमा जोशी, दीपा बिष्ट, लक्षिता पांडेय, जीतेन्द्र रौतेला, आनंद सिंह रावत, डी. डी. शर्मा, गौरव पांडेय, खुशी राठौर, दीपा नरियाल आदि सदस्यगण मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



