रोडवेज स्टेशन में यात्री के साथ मारपीट कर की लूटपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन में यात्री से मारपीट व लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने वाले कान की सफाई करने वाले बताए जा रहे हैं। कार्यवाही के लिए पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला 35 वर्षीय कुंदन बिष्ट दिल्ली में एक निजी कंपनी में चालक है। कुंदन ने बताया कि वह यूपी परिवहन निगम की बस से बुधवार की सुबह करीब 11 बजे हल्द्वानी पहुंचा। रोडवेज स्टेशन में बस से उतरते ही कान साफ करने वाले चार युवकों ने उसे को घेर लिया और उस पर कान की सफाई करवाने का दबाव बनाने लगे। कुंदन के अनुसार जब उसने कान की सफाई करवाने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि चारों युवकों ने उसका नगदी भरा पर्स व मोबाइल लूट लिया और केमू स्टेशन की तरफ भाग निकले। इससे पहले कि वह संभल पाता बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। कुंदन ने पहले मामले से रोडवेज स्टेशन प्रबंधन को अवगत कराया। इसके बाद वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़ित के अनुसार पर्स में 6 हजार की नगदी व जरूरी कागजात रखे हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रोडवेज स्टेशन व आस-पास के क्षेत्रों में पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए रोडवेज स्टेशन व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल इस मामले में अभी लिखित तौर पर पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440