समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। इसमें दो राय नहीं कि मोटापा स्वयं में एक बीमारी है। मोटे आदमी ज्यादातर आलसी और पेटू होते हैं। मोटे लोगों को कितनी ही बीमारियां घेर लेती हैं। बड़ी उम्र तक आते घुटनों पर भार पड़ने से चलने में दिक्कत, हार्ट प्रॉब्लम, सांस फूलना, हाई ब्लडप्रेशर इत्यादि हो जाते हैं। अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस के मल्होत्रा का कहना है कि वजन कम करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो खतरनाक है, क्योंकि ये न केवल भूख मारती हैं, बल्कि शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, पाचन क्रिया सुस्त करती हैं। कभी-कभी इनसे लिवर तक डैमेज हो जाता है व डायरिया तथा किडनी के रोग भी हो सकते हैं। मानसिक रूप से भी व्यक्ति सामान्य नहीं रह पाता। वीकनेस इतनी आ जाती है कि हर समय वह अपने को ड्रेन आउट महसूस करता है। हां, कई एनर्जी ड्रिंक्स जैसे याकुल्ट लाइट जिसे शिल्पा शेट्टी ने अभी लांच किया और एनर्जी फूड डॉक्टर की सलाह पर लिए जा सकते हैं। सवाल उठता है कि तो फिर मोटापा को कैसे कम करें? देखा जाए तो वजन का कोई एक आदर्श मापदंड तो है नहीं, फिर भी उम्र, लिंग व हाईट के अनुपात में यह निर्धारित किया गया है जिसके हिसाब से अंडरवेट और ओवरवेट होना तय किया जाता है। सबसे पहले तो खाने पर कंट्रोल सबसे जरूरी है। जंक फूड तथा हाई कैलोरी फूड जैसे गरिष्ठ मिठाइयां गुलाबजामुन, रबड़ी, केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम, मावे की अन्य मिठाइयां तथा इसी प्रकार नाना प्रकार की मिठाइयों का सेवन न के बराबर करें। अधिक पानी पीकर भूख कम की जा सकती है। ध्यान रहे कोल्डड्रिंक अवॉयड करें। उससे नींबू पानी जिसमें चीनी के बजाय नमक हो, बेहतर है।
खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। रेशेदार पदार्थ पाचन शक्ति के लिए अच्छे होते हैं। भुने हुए और अंकुरित, कच्चे या उबले हुए मूंग, चना, मोठ इत्यादि भी ले सकते हैं।
भूख से कम खायें।
बदन में चुस्ती-फुरती रखें। इसके लिये ज्यादा से ज्यादा सैर, वर्जिश और जितना हो सके, गृहकार्य इत्यादि स्वयं करें। सीढ़ियां चढ़ना-उतरना और साइकिलिंग अच्छा व्यायाम है। स्लिमिंग ड्रग्स के नुकसानों को प्राकृतिक उपायों द्वारा मोयपा कम है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










