पौड़ी- राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता का विषय – सीएम धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में एनसीसी (NCC) कैडेट्स और अन्य स्कूली छात्र-छात्रों के साथ ‘क्यों होता है गांव से पलायन’ (‘Why does migration happen from the village’) विषय पर संवाद किया। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “क्यों होता है गांव से पलायन“ विषय पर संवाद कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता का विषय है। कई गांव का खाली होना राज्य और देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार बड़े स्तर पर रिवर्स माइग्रेशन पर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान कर गांव में रोकने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में लाखों प्रवासी भाई-बहन अपने गांव आएं। सरकार के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना एक बड़ा अवसर था। कोरोना काल में कई युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया। आज वही युवा कई अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। सरकारी एवं जनता के बीच आपसी समन्वय और सहभागिता से पलायन रुकेगा। हमारा राज्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इन संभावनाओं को हम प्रयास और परिश्रम से खोज सकते हैं, जिससे पलायन रुकेगा एवं लोगों को आर्थिक फायदा भी होगा।

यह भी पढ़ें -   मां वाराही धाम को मिलेगी नई पहचान: सीएम धामी बोले- बनेगा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा वर्ग को सरकार की चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होना चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में युवाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की झांकी “मानसखंड“ को गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा एनसीसी से हमें सेना के जैसा अनुशासन एवं साहस सीखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि एनसीसी जवान हर मोर्चे पर अपने तन मन के साथ खड़े रहते हैं। देश के अंदर आने वाले हर संकट में एनसीसी हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा जीवन में शिक्षा प्राप्त करने का समय अमूल्य होता है। हमें अपने विद्यार्थी काल में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। यदि संकल्प लेकर आगे बढ़ा जाए तो सपने जरूर साकार होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश का मान सम्मान स्वाभिमान पूरे विश्व में बड़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें जी 20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। हम सभी उत्तराखण्ड वासियों के लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की दो बैठकें आयोजित होने वाली हैं। जी 20 देशों के साथ अन्य 9 देश एवं 15 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के देह वाक्य के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास 2026: 17 मई से 15 जून तक रहेगा, पूजा, जप, तप और दान करने से कई गुना अधिक मिलता है फल

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी, विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र अंथवाल, सदस्य पलायन आयोग वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी पौडी डॉ.आशीष चैहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Pauri – Migration is a big concern for the state – CM Dhami

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440