बंद घर में चोरी करने गये चोर को लोगों ने दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बंद घर में घुसे चोर को लोगों ने दबोच लिया। जिसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चोर नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुुखाानी थाना क्षेत्र के सिजवाली कंपाउंड तल्ली बमोरी में रहने वाले विक्की चौधरी का घर कई दिनों से बंद है। जिसकी देखरेख का जिम्मा पड़ोस में रहने वाले महिपाल आर्य को सौंपा गया है। महिपाल का कहना है कि बीती शाम जब वह विक्की के घर की देखरेख को पहुंचा तो वहां एक चोर माल पर हाथ साफ कर रहा था। जिसे आस-पास की लोगों की मदद से दबोच लिया गया। पकड़े गये चोर की लोगों ने खूब धुनाई की और मामले से पुलिस को अवगत कराया। इस बीच मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया चोर राजपुरा का रहने वाला है और वह नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गये चोर के पास से घर से चोरी की गई नल की टोटियां, गैस के बर्नर, घटना में प्रयुक्त चाबी का गुच्छा व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गये चोर के खिलाफ पड़ोसी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कार्यवाही के बाद बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440