तीन जेबकतरों को लोगों ने दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में जेबकतरे एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जेबकतरे अब अस्पतालों में आने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जेब से पर्स चोरी कर भाग रहे तीन में से एक जेबकतरे को लोगों ने दबोच लिया। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पिथौरागढ़ जिले के ग्राम कुमरप, पोस्ट गणाई से पंकज कुमार यहां सीतापुर अस्पताल में अपनी मां के इलाज के लिए पहुंचा है। उसने बताया कि बीती रात जब वह फोन में बात कर रहा था तो मौका पाकर पीछे खड़े तीन युवकों ने उसकी पेंट की जेब से पर्स निकाल लिया और भागने लगे। तभी उसकी बहन की नजर उन पर पड़ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गये और इनमें से एक युवक को दबोच लिया गया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गये युवक को धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पर्स में पांच हजार की नगदी के अलावा एटीएम कार्ड व जरूरी कागजात बताये जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु आर्या निवासी कुसुमखेड़ा बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पर्स तो बरामद कर लिया है, लेकिन नगदी गायब बताई जा रही है। पुलिस पकड़े गये चोर से उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   गिलोय का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440