विधायक बंशीधर भगत के द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में सीएए के समर्थन में रैली आयोजित

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज देश की जनता जागरूक हैं और वह कांग्रेस व वामपंथी लोगों की वास्तविकता समझ चुकी हैं और सीएए के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं।


मुख्यमंत्री श्री रावत ने शुक्रवार को यहां कालाढूंगी के रामलीला मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित में लगातार विकास एवं जनहित के कार्य हो रहे है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर मे धारा 370 समाप्त कर दशकों पुरानी समस्या का समाधान किया हैं। आज कश्मीर से आतंकवाद खत्म हुआ है और पूरा देश एकसूत्र से जुड़ गया हैं। तीन तलाक जैसे काले कानून को समाप्त किया हैं और मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि सीएए की सत्यता आम जन तक पहुंचाए।
उनका कहना था कि कांग्रेस व वामपंथी विचारधारा के लोग जो देश के कार्यों का लगातार विरोध करते आये हैं, वही सीएए का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध करने वाले लोग देश की जनता को बतायें कि वह इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। कहा कि आज देश की जनता जागरूक है और वह कांग्रेस व वामपंथी लोगों की वास्तविकता समझ चुकी है और सीएए के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित में लगातार विकास एवं जनहित के कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दशकों पुरानी समस्या का समाधान किया है। आज कश्मीर से आतंकवाद खत्म हुआ है और पूरा देश एकसूत्र से जुड़ गया है। तीन तलाक जैसे काले कानून को समाप्त किया हैं और मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सीएए की सत्यता आम जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने सीएए के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कानून बहुत पहले बन जाना चाहिए था, परंतु वोट बैंक के लालच में यह लटकता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ संकल्प के साथ इसे पास किया है और देश की जनता उनके साथ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विभाग संघ चालक डॉ बीएस बिष्ट, मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, प्रकाश हरबोला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, पालिकाध्यक्ष पुष्कर सिह कंत्युरा, मुख्यमंत्री जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, प्रकाश रावत, विपिन पांडेय, दीपाली कन्याल, शांति भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, रूपा देवी, रवि कन्याल, प्रमोद तौलिया, विनीत अग्रवाल, यशपाल सिंह बिष्ट, सुरेश तिवारी, दिनेश खुल्वे, महेन्द्र दिगारी, विनोद बुडलाकोटी, प्रमोद बोहरा, विपिन पाण्डे, गणेश पंत, प्रताप बोरा, तारादत्त पाण्डे, मनोज पाठक, बहादुर सिह बिष्ट, मनोज साह, राजेन्द्र बिष्ट, मोहन पाल, नवीन भटट, भुवन भटट, विकास भगत, सौरभ भटट, विजय मनराल के अलावा बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोक मौजूद थे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440