समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के यातायात चौकी क्षेत्र में बीते दिवस एक घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। इस सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के प्रधान की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने सूचना दी कि नीलकंठ कॉलोनी में एक घर खुला हुआ है, और घर से तेज बदबू आ रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने पहुंच घर के बाथरूम में देखा वहां एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 36 वर्षीय हरीश पंत के रूप में की गई। मृतक के परिवार में एक भाई और चंद्र प्रकाश पंत हैं, जो दिल्ली स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और वह बीते बुधवार को दिल्ली चले गये थे। घर पर अकेले हरीश पंत थे।
पुलिस को बाथरूम में मृतक के शरीर पास दो बियर और एक शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस अभी तक मौत के सही कारणों का पता लगा नहीं पा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने से मौत होने की संभावना बन रही है। इस घटना के पश्चात पुलिस जांच कर रही है और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही शव की मौत के सही कारण पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















