महिला सशक्तिकरण में मिसाल बना पिथौरागढ़

खबर शेयर करें

-दो – दो महिला विधायक करती हैं प्रतिनिधित्व
-जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ भी महिला

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में भले ही विधायिका में महिलाओं प्रतिनिधित्व संतोषजनक नहीं हैं लेकिन पिथौरागढ़ इसका एक अपवाद माना जा सकता है। यहां के पिथौरागढ़ से चन्द्रा पंत व गंगोलीहाट से मीना गंगोला विधायिका है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ वन्दना भी महिला ही है। गौरतलब है कि प्रकाश पंत के निधन के बाद उनकी पत्नी चन्द्रा पंत ने यहां से चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुई। इससे पूर्व वे 30 वर्ष तक अध्यापक रहीं। उनके मायके में परिजन सरकारी नौकरी में रहे हैं, वहीं उन्हें ससुराल में सियासत का अनुभव हुआ। स्व0 पंत पिछले 30-35 वर्षों से सियासत में रहे। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चन्द्रा पंत ने पिथौरागढ़ से अपने सियासी जीवन की शुरूआत की है। उनकी वर्तमान व भावी योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनसे समाचार सच के संपादक अजय चौहान और सहायक संपादक धीरज भट्ट रूबरू हुए। प्रस्तुत हैं बातचीत के अंश –

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्र0 – राजनीति में आने से पूर्व आप क्या करती थीं ?
विधायक- राजनीति में पर्दापण से पूर्व मैं अध्यापक थी। 30 वर्षों तक अध्यापक करने के बाद मैंने 2019 में सियासत में पर्दापण किया और वर्तमान में पिथौरागढ़ से विधायक हूं।

प्र0- विधायक के रूप में आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं ?
विधायक- पिथौरागढ़ में मेरे विधायक बनने से पूर्व वहां पर पंत जी ने विकास का जो खाका खींचा था उसे मैं पूर्ण करने का ईमानदारी से प्रयास करूंगी। वहां पर पेयजल स्वास्थ्य व शिक्षा मेरे विशेष फोकस में हैं। मिलजुलकर इन्हंे हल किया जायेगा।

प्र0- पलायन रोकने के लिए क्या प्रयास किये जा रहे हैं ?
विधायक- पलायन रोकने के लिए भाजपा सरकार ने जहां पलायन आयोग बनाया है। वहीं पहाड़ों में शिक्षा, स्वास्थ्य व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। अगर महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा तो इससे पलायन में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

प्र0- महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं ?
विधायक- महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि परिवार से ही बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए, जिससे वे महिलाओं का सम्मान करना सीखें इसके अलावा विद्यालयों में ताइंक्वाडो आदि की ट्रेनिंग देकर उन्हें मजबूत बनाना चाहिए। सबसे पहले हमें मानसिकता में बदलाव लाना होगा।

प्र0- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को क्या कदम उठाये जा रहे हैं ?
विधायक- ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पर सरकार की प्राथमिकता है। विधायक के रूप में मैं ग्रामीण क्षेत्रों को पीएम. सड़क योजना से जोड़ने के लिए कार्य कर रही हूं। इसके पेयजल व विद्युतीकरण पर भी गांवों में ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा सरकार होम स्टे योजना के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रयास कर रही है।

प्र- महिला प्रतिनिधित्व पर आपके क्या विचार हैं ?
विधायक- महिलाओं का प्रतिनिधित्व वर्तमान में बढ़ा है। जागरूकता व शिक्षित होने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षानुसार बढ़ेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440