जीवन के अमूल्य क्षणों को यादगार बनाने में वृक्षारोपण जरूरी: अरविन्द पाण्डे

खबर शेयर करें

हरेला पर्व पर शिक्षा मंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों ने नैनीताल जिले के कई विद्यालयों में किया पौधारोपण

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने हल्द्वानी राजकीय बालिका इन्टर कालेज में पौधारोपण किया। इससे पूर्व उन्होने राजकीय इन्टर कालेज रातीघाट, रा.इ.का. भवाली, रा.इ.का. महरागांव में भी पौधारोपण किया। उन्होने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधे अति आवश्यक है। पेड़-पौधों से ही हमे शुद्व हवा, पानी मिलती है वही वृक्ष धरती के श्रंगार भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन मे बचपन से ही पौधे लगाने व उनके संरक्षण के भाव जागृत करें ताकि बच्चे अपने व अपने परिजनों के जन्मदिवस, उत्तीर्ण होने तथा शादी विवाह के समय पौधे लगाकर उसे यादगार बनायें। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण व देखभाल अति आवश्यक है इसलिए पौधों को प्रतिदिन पानी देने तथा उसकी देखभाल करने की आदत बनाये तथा उनकी देखभाल एक नवजात शिशु की तरह करें। उन्होंने हरेला पर्व पर सभी को बधाई व शुभकामनायें भी दी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द सिह दरम्वाल, पूर्व सांसद बलराज पासी,पार्षद प्रमोद तोलिया, सुरेश तिवारी, दिनेश आर्य, राहुल झिंगरन, विनीत अग्रवाल, यशपाल बिष्ट, मोहित काण्डपाल, भुप्पी क्वीरा, विरेन्द्र बिष्ट, महबूब अली, चन्द्रप्रकाश, गीता जोशी, प्रतिभा जोशी, अपर निदेशक शिक्षा आरएल आर्य, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षाधिकारी एचएल गौतम,गोपाल स्वरूप, खण्ड शिक्षाधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली एवं विद्यालय की शिक्षिकायें मौजूद थी।

इधर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा मंत्री द्वारा कई छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वह इस हरेला पर्व पर एक पौध अवश्य रोपित कर उसकी सुरक्षा का जिम्मा लेते हुए उसे बड़ा करें। ताकि भविष्य में वह हमें स्वच्छ हवा-पानी देने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने में हमारी मदद करे। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बड़े, इस हेतु उन्हें इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से जोड़ें।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके इस हेतु सरकार कृतसंकल्पित है।


कार्यक्रम में विधायक नवीन दुम्का पूर्व सांसद बलराज पासी जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल ब्लाक प्रमुख रूपा देवी नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष लाल चन्द्र सिंह जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट भाजपा नेता मुकेश दुम्का प्रधान हरीश बिरखानी हेमा जोशी दिनेश प्रसाद भुवन प्रसाद इन्दर सिंह बिष्ट हरीश भट्ट रिंकू पाठक सुरेश शर्मा पूरन जोशी समाजसेवी रिम्पी बिष्ट समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440