इन रंगों से खेलें वास्तु के अनुसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। होली का त्यौहार को खुशहाला, सुख, समृद्धि, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। पूरे देश में होली का बड़ी त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों का यह पर्व फिजाओं में भी प्यार की मिठास घोल देता है। वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों से आम अपने अनुसार होली खेलने के लिए किसी भी खास रंग का चयन कर सकते हैं। होली खेलते समय यदि अपने अनुसार रंगों का उपयोग किया जाए तो इससे सफलता, सुख समृद्धि आती है एवं सही रंगों का चुनाव करके भी आप अपने परिवार को स्वस्थ खुशहाल और नकारात्मकता से दूर रख सकते हैं।
शक्ति का प्रतीक लाल रंग – लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है इसलिए शक्ति पूजा में अनार, गुड़हल के लाल पुष्प, लाल वस्त्र इत्यादि लाल रंग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन, साहस, पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते हैं। आप लाल रंग का इस्तेमाल उस जगह पर कर सकते हैं जहां गर्माहट और ऊर्जा की जरूरत हो। वास्तु के अनुसार जो लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और जिन्हें गुस्सा आता है, उन्हें लाल रंग नहीं चुनना चाहिए क्योंकि ये उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है।
विष्णु का प्रिय पीला – पीला रंग अहिंसा, प्रेम, आनंद और ज्ञान का प्रतीक है। यह रंग व्यक्ति के स्नायु तंत्र को संतुलित व मस्तिष्क को सक्रिय रखता है। पीला रंग भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है। श्री विष्णु और उनके अवतारों को पीताम्बर धारण करवाने का यह प्रमुख कारण है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही हैं, साथ ही पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरू बृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
समृद्धि का सूचक हरा – हरा रंग, समृद्धि, उत्कृष, प्रेम, दया, प्रगति, प्रकृति, सुकून, हीलिंग, प्रचुरता, तरक्की एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। हरे रंग के प्रयोग से बुध की कृपा बनी रहती है। इसके हीलिंग प्रॉपर्टी के कारण ही ज्यादातर अस्पतालों में इस रंग का इस्तेमाल किया जाता है। हरे रंग की और भी खासियत है, ये गुस्से को शांत करता है और मूड को हल्का बनाता है।
प्यार का रंग गुलाबी – गुलाबी रंग प्यार और रोमांस का प्रतीक है। जीवन में प्यार और रोमांस चाहने वालों को इस रंग से होली खेलनी चाहिए। इसके अलावा गुलाबी रंग से होली खेलने वाले लोगों का मन काफी मजबूत होता है, ऐसे लोग मुश्किल हालत में भी हर नहीं मानते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440