-14 अप्रैल तक प्रेस क्लब की मुहिम रहेगी जारी
-जरूरतमंदों व निर्धनों की फोटो सोशल मीडिया में न डाले जाने की अपील

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी ने सरकार द्वारा लॉकअप की निर्धारित तिथि 14 अप्रैल तक जरूरतमंदों व निर्धनों को भोजन कराने का संकल्प लिया। इस क्रम में आज शहर के विभिन्न स्थानों पर दो सौ भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि प्रेस क्लब ने पिछले कुछ दिनों से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटने की मुहिम चला रखी है। आज भी काठगोदाम चौराहे से लेकर तिकोनिया तक मजदूर, मूर्ति बनाने वाले, रिक्शा चालक व मजदूर वर्गों को भोजन वितरित किया। इधर प्रेस क्लब हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने बताया कि भोजन तैयार करने में शासन द्वारा निर्धारित मानदण्डों का पालन किया जा रहा है और साफ-सफाई तथा सोशल स्टिेंसिग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
वहीं प्रेस क्लब में इस बात का भी निर्णय लिया कि निर्धन या जरूरतमंद की फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डाली जाये। भोजन बनाने में सुरेन्द्र गुलाटी का योगदान रहा। भोजन वितरण के दौरान प्रेस क्लब मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, अध्यक्ष संजय तलवाड़, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री मनोज पाण्डे, विशेषाधिकार समिति के सदस्य रवि दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव दीपक भंडारी, सुशील शर्मा, समाज सेवी समित अग्रवाल, गणेश जोशी, शरद पांडे, कमल जोशी व जिम कार्बेट के प्रबन्धक अरविन्द सिंह मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















