राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आती नींद: मल्लिकार्जुन खड़गे

खबर शेयर करें

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को देहरादून में कहा कि राहुल गांधी की वजह से आज-कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आती है। उनके सपने में पहले नेहरू, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आते थे। भाजपा के लोग उन्हें विष्णु का 11वां अवतार बनाने पर लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच खड़गे उत्तराखंड पहुंचे थे। देहरादून में वे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा देश को लूट रही है। खड़गे ने सभा में देरी से आने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा- देरी से आने के लिए माफी मांगता हूं। आजकल हवाई यात्रा के लिए भी मोदी जी की परमिशन लेनी पड़ती है। लैंडिंग के लिए भी परमिशन लेनी पड़ती है। यह लोग (ठश्रच्) कांग्रेस नेताओं को सताते हैं। बीजेपी की सरकार में विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2024: पितृ पक्ष में किस तिथि को रहेगा किसका श्राद्ध?

खड़गे ने कहा कि धर्म अलग होता है, राज करने की जगह अलग होती है। सुबह अपने गुरुजन का चेहरा नहीं देख पाते, लेकिन जब टीवी खोलते हैं तो मोदी जी का चेहरा देखने को मिलता है। भाजपा के लोग मोदी जी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने निकले हैं। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती हैं, झूठ का मायाजाल बुनती है। उन्होंने कहा कि च्ड मोदी के सपने में नेहरू जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो च्ड मोदी को सोने नहीं दे रहे हैं। देश के लिए इंदिरा गांधी ने जान दी, राजीव गांधी ने जान दी। नेहरू जी, महात्मा गांधी देश की आजादी के लिए कई साल जेल में रहे। बीजेपी के लोगों ने क्या किया है। यह लोग डर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   १६ सितम्बर २०२४ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खड़गे ने असम में भारत जोड़ा यात्रा पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी ने पहली यात्रा निकाली, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इस बार असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला किया गया, गाड़ियों पर पत्थर मारे गए। बीजेपी के शासन वाले राज्य में पत्थर मारे गए, बैनर-पोस्टर फाड़े गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए कहा कि दोषियों को आज तक सजा क्यों नहीं मिल पाई। साथ ही जोशीमठ आपदा का भी जिक्र किया। खड़गे ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा है कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। देश को लूटने का काम किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440