शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी उत्तराखंड की टोपी पहने दिखे

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली/देहरादून (एजेन्सी)। देशभर में 26 जनवरी के दिन 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर आजादी से लेकर अब तक शहीद हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

बता दें कि प्रधानमंत्री इस दौरान उत्तराखंड की टोपी पहने हुए थे। जिसपर उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित है। बता दें कि यह उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है और केदारनाथ में पीएम मोदी जब पूजा करने गए थे तो उन्होंने वहां ब्रह्मकमल फूल चढ़ाया था। इसके अलावा स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के दौरान पीएम मोदी ने मणिपुर का स्टॉल भी पहना हुआ था।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

दरअसल अगले माह में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। जिसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं। ऐसे में उत्तराखंड और मणिपुर के प्रतीकों के साथ पीएम मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर नजर आये। इसकी चर्चा भी खूब जोरों पर हो रही है। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने जिस अंदाज में सलामी दी, वह नौसेना को समर्पित माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

गौरतलब है कि देश की सेना के तीनों अंगों वायु, जल और थल की सलामी अलग-अलग तरह से होती है। जिसमें नौसेना में सलामी हमेशा दाहिने हाथ के पंजे को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर दी जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इसी अंदाज में गणतंत्र दिवस के मौके पर दिखे।

बता दें कि गणतंत्र के मौके पर जम्मू कश्मीर पुलिस के ैप् बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। बाबू राम श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शहीद हो गए थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी पत्नी रीना रानी और बेटे माणिक ने यह सम्मान हासिल किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440