समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर कात्यायनी फाउंडेशन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही करने की मांग करते हुए अध्यक्षा आशा शुक्ला ने कहा कि जहां एक ओर शराब के चलते घर बर्बाद हो रहे हैं, वहीं नई पीढ़ी का स्मैक, चरस इत्यादि के प्रति झुकाव नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन आये दिन नशाखोरी को बढ़ावा देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए नजर आ रहा है लेकिन फिर भी नशाखोरी करवाने वाले व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से नशे को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं। कात्यायनी फाउंडेशन की अध्यक्षा व सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत सहित कई लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को ज्ञापन दिया। कई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने सोशल वर्कर आशा शुक्ला को बताया कि नशे के चलते उनका घर बर्बाद हो चुका है इसके लिए आप आवाज उठाएं हमारे घर को बर्बाद होने से बचाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन व सरकार से और अधिक सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













