पुलिस व आपूर्ति विभाग ने पकड़ा सरकारी चावल और गेंहू, आरोपी फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस व आपूर्ति विभाग ने सरकारी राशन का अवैध भंडारण पकड़ा है। इस कार्य में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुखबिर की सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल के नेतृत्व में स्वामी विहार गौजाजाली में मोहम्मद अहमद उर्फ गुड्डू के घर में सरकारी राशन का अवैध भंडारण होता मिला। टीम को घर के अंदर से 20 कट्टा सरकारी चावल व 8 कट्टा गेहूं बरामद हुआ। साथ ही मौके से पिकप संख्या यूके 04सीए-0367 से 28 कट्टे चावल मिले। इस तरह से मौके से 56 कट्टे गेहूं-चावल व पिकप वाहन जब्त कर लिया गया। टीम को देखकर वाहन चालक व मकानस्वामी खिसक लिये। जबकि घर में मौजूद लोग राशन के कागजात नहीं दिखा पाये। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गृहस्वामी व वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में बीएलओ की संदिग्ध मौतः के दबाव में टूटी कमला की हिम्मत या कुछ और? जांच से खुलेगा राज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440