हत्या के प्रयास में वांछित 09 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। कोतवाली रामनगर द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्यवाई की गयी।

पुलिस के अनुसार 13 जून को रामनगर स्थित शाने ए पंजाब ढाबे के निकट दो पक्षों में मारपीट हुयी थी, जिसमें एक पक्ष के सारिम पुत्र असरफ की मृत्यु हो गयी थी। वहीं सिकन्दर पुत्र उस्मान को भी सिर में गम्भीर चोटें आयीं थी, इस सम्बन्ध में वादी उस्मान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मौहल्ला गुलरघट्टी द्वारा मामले की तहरीर थाने में सौंपी गयी थी जिसकी जांच पुलिस निरीक्षक यूनुस खान द्वारा की जा रही है।

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी को विशेष टीम गठित कर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सीओ रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पतारसी सुरागरसी आदि कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए मुख्य अभियुक्त अविनाश पुत्र विजय सिंह निवासी बेडाझाल रामनगर जिला नैनीताल सहित कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार 1 अदद लोहे की राड व 1 लोहे का फरसा बरामद किया।

यह भी पढ़ें -   महंगाई ने छीनी चाय की मिठास, कांग्रेस ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर सरकार को दिखाया आईना

गिरफ्तार अभियुक्त अंकित उर्फ छोटू पुत्र सुभाष सिंह, सौरभ पुत्र स्वराज सिंह, पवन सैनी पुत्र हरविंदर सिंह अविनाश पुत्र विजय सिंह, आशीष शर्मा पुत्र स्व0 चन्द्रमोहन शर्मा, विशाल सैनी पुत्र प्रेम सिंह योगेन्द्र कुमार उर्फ जौनी पुत्र ओमप्रकाश, मारूफ उर्फ वसीम पुत्र सलीम अहमद, मौ0 शमी उर्फ चौप्सी पुत्र मौ0 सलीम को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   9 नवंबर तक जमीन पर दिखे रोपवे के काम! CM धामी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

पुलिस टीम में एसएचओ अरुण कुमार सैनी, व0उ0नि0 मौ0 यूनुस, उ0नि0 जोगा सिंह, तारा सिंह राणा, धर्मेन्द्र कुमार, गगनदीप सिंह, गोविन्द सिंह, का0 जसवीर सिंह, दिनेश नाथ, अशोक काम्बोज, महबूब आलम शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440