समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्थाध्कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग पर थी इसी दौरान पुलिस टीम के कानि0 सुनील कुमारए भूपेन्द्र जेष्ठा द्वारा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन नाले के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बाबूराम पुत्र स्व0 कृष्ण निवासी जवाहरनगर वार्ड नं0.15 को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













