पुलिस ने किया देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
मंगल पड़ाव पुलिस चौकी जो मादक पदार्थ व नशाखोरी रोकने के लिए गश्त कर रही थी इसी दौरान स्कूटी संख्या यूके 04वाई-7316 को रूकने का इशारा किया तो चालक सकपका गया और वाहन भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उक्त युवक को घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर रोक लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी से पुलिस को 94 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। युवक ने अपना नाम देवेन्द्र सिंह पुत्र दान सिह निवासी ग्राम कश्यालेख थाना मुक्तेश्वर व हाल निवासी जज फार्म बताया। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   पी.टी.एम में अभिभावकों की रही सक्रिय भागीदारी, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से किया सम्मानित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440