हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गये तस्कर से अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस आए दिन किसी न किसी तस्कर को गिरफ्तार कर रही है। इस क्रम में बीती रात भी पुलिस के हाथ सफलता लग गई। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास दो युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखे। जब दोनों की नजर पुलिस कर्मियों पर पड़ी तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 3.1 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 290 रूपये की नगदी बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम वेद प्रकाश पुत्र स्व. हरिराम निवासी चौधरी कॉलोनी, गौजाजाली उत्तर बताया। साथ ही उसने फरार युवक का नाम बबलू निवासी गौजाजाली बताया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह छड़ायल में रहने वाले बनवारी लाल नामक सख्श से स्मैक खरीद कर लाता है और उसे पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















