कुकर्म का आरोपी पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पांच साल से कुकर्म कर रहा था और इंकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेजा जा रहा है। कुकर्म का मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि फल का ठेला लगाने वाला क्षेत्र के ही लाइन नंबर 17 निवासी आकिल उर्फ बल्लू उसके साथ पिछले पांच सालों से कुकर्म करता चला आ रहा है। कभी वह उसे हैड़ाखान के जंगल में ले जाता है तो कभी क्षेत्र में ही स्थित अपने गोदाम में उसके साथ कुकर्म करता है। साथ ही आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई हुई है। मुंह खोलने अथवा इंकार करने पर आरोपी पीड़ित को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्र ने आपबीती परिवारजनों को सुनाई तो वह हैरान रह गये। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचे और कार्यवाही की गुहार लगाई। इधर मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेजा जा रहा है। मामले की जांच एसआई दिवान सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड से जयपुर जा रही वोल्वो बनी आग का गोला, 32 यात्रियों की जान बची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440