समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने युवक पर तमंचे से फायर झोंकने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
जानकारी के मुताबिक संगम विहार दमुवाढूंगा निवासी चम्पा मौर्य पत्नी स्व. काम्ता प्रसाद मौर्य ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी जिसमें उसने कहा कि था उसका पुत्र प्रदीप मौर्य अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। जब वह घर लौट रहा था तभी नेम सिह पुत्र धर्मपाल सिह निवासी ग्राम धुन्सी थाना आवला जिला बरेली ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पुत्र के गले में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












