क्लीनिक से हजारों की नगदी चुराने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested the thief who stole thousands of cash from the clinic
समाचार सच, हल्द्वानी। डेंटल क्लीनिक में घुसकर हजारों की नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ज्ञात हो कि बीती 17 फरवरी को लामाचौड़ स्थित डेंटल क्लीनिक में दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर वहां से 10,300 की नगदी समेत अन्य सामान ले उड़े। इस मामले में क्लीनिक संचालिका डॉ शिवानी डिमरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर चोर दानिश जॉनी पुत्र सरदार हुसैन निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पकड़े गये चोर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में आम्रपाली चौकी प्रभारी अनिल कुमार, कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440