समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रक से डीजल चुराने वाले चोर को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि मंडी क्षेत्र निवासी मनोज तिवारी पुत्र हरीश चन्द्र तिवारी निवासी हरिपुर पूर्णानन्द तीनपानी द्वारा 22 जून को कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके ट्रक सं0 यूके04 सीए- 8890 का डीजल टंकी का ढक्कन तोड़कर उसमें से 72 लीटर डीजल चोरी कर लिया है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज को सौंपी।
उक्त चोरी की घटना के खुलासे हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई जिसमें चौकी प्रभारी के अलावा का0 अरूण राठौर, पवन कम्बोज भी शामिल थे। टीम के सामने पूर्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे प्रकाश में आये। अपराधियों से पूछताछ एवं मुखबिर तैनात किये गये साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस- पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने उक्त डीजल चोरी की घटना में लिप्त नदीम पुत्र अख्तर हुसैन निवासी फाइक इंकलेव थाना बारादरी जिला बरेली उ०प्र० को तत्काल बरेली से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी किये गये डीजल को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पूर्व में भी कई बार तेल चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















