पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। चोरगलिया थाना पुलिस द्वारा लम्बे समय से वांछित चल रहे तीन अपराधियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार नैनीताल पुलिस ने विगत लंबे समय से फरार एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत ना होने वाले अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। एसपी सिटी हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती संगीता के निर्देशन में उप निरीक्षक भगवान सिंह,उपनिरीक्षक जसवीर सिंह, का0 रूपबसंत राणा, धीरज कुमार गुरूवार को चोरगलिया थाना पुलिस की 3 अलग-अलग टीमें बनाकर 3 वांछित/फरार अपराधियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। पकड़े गये बांछितों में परमजीत सिंह पुत्र स्व0 चरण सिंह निवासी बिचवा भूड, गुरमेल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पसैनी थाना नानकमत्ता, सोनू मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता निवासी काठबास चोरगलिया को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440